![](new/authorphoto/6005189189.jpeg)
अर्पित बाजपेई संवाददाता |
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। ऋषि नगर, शुक्लागंज निवासी मनीष धुरिया ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि उसकी तिवारी टेण्ट हाउस वाली गली में मोबाइल की दूकान है जहाँ कथित मनषी गुप्ता आया जाया करती थी जिससे मनीष धुरिया का लव अफेयर हो गया। उस समय एक धर्म का जान कर दोनों पक्षों की रज़ामंदी से 18 मई, 2019 को आर्यसमाज विधि से हीरागंज कानपुर नगर से विवाह कर लिया।प्रार्थी मनीष धुरिया विवाह पंजीकरण कराने के लिए रजिस्ट्रार कार्यालय में आवेदन किया तो कथित मनषी गुप्ता व उसके माता-पिता आज-कल, आज-कल करते हुए टालमटोल करने लगे। जब मनीष ससुराल लड़की विदा कराने गया तो उससे कहा गया कि यहीं आकर रहो, इसपर मनीष ने इन्कार कर दिया और कहा कि मेरी लड़की से दूर रहो, यदि रखना है तो पांच लाख रुपए तथा जो धर्म बताया जाय उसे स्वीकार करो। इंकार करने पर मनीष को बर्बाद करने की धमकी दी गई । उपरोक्त के बाद 15 मार्च, 2022 को धारा 125 सीआरपीसी के तहत मनषी द्वारा शुक्लागंज उन्नाव में एक परिवाद दाखिल किया। मनीष द्वारा छानबीन करने पर पता चला कि यह लोग हिंदू न होकर मुस्लिम समुदाय के लोग हैं जो अपने नाम बदल कर ऐसा खेल करते हैं। इसके पिता का नाम नाहिद पुत्र यासीन, माता का नाम महनाज़ फ़ातिमा है जो पूर्व पति नाहिद सम्बंध विच्छेद करके महेश प्रसाद गुप्ता के साथ बिना विवाह रही है।मनीष ने इन सबकी जानकारी देते हुए 5 नवम्बर, 2022 को थाना गंगा घाट, शुक्लागंज में दिया था पर उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। मनीष मीडिया के माध्यम से प्रसाशन से अनुरोध करता है कि इस काण्ड की अवलोकन कर जाँच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। |
|
|