![](new/authorphoto/4432519488.jpg)
सय्यद मुस्तफा हसन |
स्वैच्छिक दुनिया । कानपुर में रविवार रात से मौसम में बदलाव की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार 22 जनवरी की आधी रात से 26 जनवरी के बीच बारिश और कहीं-कहीं पर ओले पड़ने की संभावना है।
इस बीच शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है।
अधिकतम पारा 24 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
सुबह धूप और बादल रहेंगे, शाम तक इनके बारिश वाले मौसम में बदलने के आसार हैं।
बारिश की वजह से दिन में पारा नीचे जा सकता है, जबकि रात का पारा बढ़ने की उम्मीद है। |
|
|