![](new/authorphoto/9735890999.jpg)
बिंदु पांडे |
|
शहीदे आजम भगत सिंह सुखदेव राजगुरु थे बलिदान और त्याग की मूर्ति : प्रियंका सिंह
स्वैच्छिक दुनिया, कानपुर 23 मार्च 2023 आप सामाजिक संगठन तिरंगा शाखा इटावा,औरैया कानपुर कन्नौज प्रभारी प्रियंका सिंह ने तिरंगा शाखा के तत्वावधान में भगत सिंह व भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संबोधन करते हुए कहा कि देश की आजादी के लिए अपनी जवानी कथा संपूर्ण जीवन देश के नाम समर्पित करने वाले भारतीय संग्राम के महान क्रांतिकारी भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु का शहीद दिवस मनाया गया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर श्रीमती प्रियंका सिंह ने कहा क्रांति वीरो की जब भी भारत में बात होगी उसमें भगत सिंह राजगुरु और सुखदीप का नाम स्वर्ण अक्षरों में ऊपर होगा श्रीमती प्रियंका सिंह ने यह भी कहा पंजाब में जलियांवाला बाग स्थान पर वैशाखी के दिन जनरल डायर द्वारा अंधाधुंध गोलियां चलाकर और चलवा कर हजारों लोगों की हत्या तथा अनेक लोगों को घायल कर दिया था इस घटना का शहीद भगत सिंह पर गहरा प्रभाव पड़ा यही घटना ही भारत में ब्रिटिश सरकार के अंत का कारण बनी उन्होंने यह भी कहा 23 वर्षीय भगत सिंह जीते जी तथा मरने के बाद भी अपना सब कुछ देश के नाम कर दिया उनकी जीवनी पढ़ते समय लोगों में जोश का उत्पन्न होना उनके साहस के चरम को दिखाता है भगत सिंह सुखदेव राजगुरु युवाओं के प्रेरणा स्रोत है उनकी देश देश के लिए की गई कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता ऐसे क्रांतिकारियों को मैं बार-बार नमन करती हूं उन्होंने यह भी कहा वर्तमान सरकार शहीदों के परिवार के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है जबकि उनके परिवार को सरकार द्वारा सम्मानित करना चाहिए महामहिम राष्ट्रपति को पत्र माध्यम से मांग की कि शहीदों के नाम पर एयरपोर्ट और कानपुर के प्रसिद्ध पार्कों भगत सिंह वा शहीदों के नाम पर करना चाहिए श्रद्धांजलि सभा में प्रियंका सिंह अजीत खोटे अनुराग अग्निहोत्री आप मेयर प्रत्याशी शाहिद भाई रामू नौनिहाल मन्नू रमेश सिंहवानी रीता अंजलि उषा नीलम सैनी राज कुमारी संगीता कुसुम टोनी सिंह आशिस राजू आदि ऊषा लोग मौजूद थे |
|
|