पुष्पांजलि सभागार में के.एस.एस. बीबी इंटर स्कूल 'चेस प्रतियोगिता' का हुआ आयोजन
      27 April 2024

कृतिका शर्मा
दिनांक 26.04.2024 दिन शुक्रवार को दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन की प्रधान शाखा, एस-11, जी-ब्लॉक, दुर्गाप्रसाद दुबे मार्ग, गुजैनी, कानपुर के पुष्पांजलि सभागार में के.एस.एस. बीबीइंटर स्कूल 'चेस प्रतियोगिता' का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़ ने प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. संजय कपूर (प्रेसीडेंट ऑफ ऑल इण्डिया चेस एसोसिएशन) एवं पर्यवेक्षक श्रीमती जयंती मित्रा (प्रधानाचार्या डी.पी.एस. बरी) का अभिनंदन किया। विद्यालय की छात्राओं ने उनके सम्मान में एक स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

तदुपरांत के.एस.एस. के अन्तर्गत आने वाले 18 विद्यालयों के कक्षा (6-8) ग्रुप के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के संस्थापक श्री के.ए.दुबे पद्मेश जी ने बच्चों को प्रतियोगिता में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करने के लिए संबोधितकर प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय एवं विद्यालय के संस्थापक व सी.ई.ओ. ने दीप प्रज्ज्वलितकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 6 प्वाइंट (आर्चीस हाई सेकेन्ड्री एवं श्रीराम एजूकेशन सेंटर) और 4 प्वाइंट (ऑक्सफोर्ड स्कूल, दून स्कूल, हरमिलाप स्कूल, गुलमोहर स्कूल, के.डी.एम.ए. स्कूल व श्रीराम स्कूल) को प्राप्त हुए।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री के.ए. दुबे 'पद्‌मेश, अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ दुबे, सी.ई.ओ. श्री सौमित्र दुबे, प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अविनाश कौर एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें।
Twitter