के.एस.एस. इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता पूर्णतः हुई सम्पन्न...
      28 April 2024

कृतिका शर्मा
दिनांक 27.04.2024 दिन शनिवार को दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन की प्रधान शाखा, एस-11, जी-ब्लॉक, दुर्गाप्रसाद दुबे मार्ग, गुजैनी, कानपुर के पुष्पांजलि सभागार में दो दिवसीय के.एस.एस. इंटर स्कूल चेस प्रतियोगिता पूर्णतः सम्पन्न हुई।

इस प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़, पर्यवेक्षक श्रीमती जयंती मित्रा (प्रधानाचार्या डी.पी.एस. बरी) एवं श्री दिलीप श्रीवास्तव (सचिव-कानपुर चेस एसोसिएशन) ने प्रतियोगिता को पूर्ण रूप से सम्पन्न कराया।

के.एस.एस. के अन्तर्गत आने वाले 18 विद्यालयों के कक्षा (6-8) ग्रुप के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय के संस्थापक श्री के.ए. दुबे पद्मेश जी ने बच्चों को प्रतियोगिता में अपनी दक्षता का प्रदर्शन करने के लिए संबोधितकर प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान (8 अंकों के साथ) श्रीराम पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान (8 अंकों के साथ) आर्चीस हाई सेकेन्ड्री, तृतीय स्थान (7 अंकों के साथ) श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी एवं चतुर्थ स्थान (7 अंकों के साथ) हरमिलाप मिशन स्कूल ने प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में पाँच बोर्ड विनर को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रथम बोर्ड- जयत्र सिन्हा 5 अंक (एलनहाउस पनकी), द्वितीय बोर्ड श्रेयांश शर्मा 5 अंक (श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी), तृतीय बोर्ड सार्थक गुप्ता 5 अंक (ऑक्सफोर्ड मॉडल), चतुर्थ बोर्ड- विक्रांत पाठक 5 अंक (आर्चीस हाई स्कूल) व अनमोल 5 अंक (के.डी.एम.ए स्कूल), पंचम बोर्ड गौरांग विचारे 2 अंक (ऑक्सफोर्ड मॉडल) ने प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर सत्येन्द्र सिंह व सहायक रूपा शुक्ला, विकास निशाद व जितेन्द्र शर्मा थे।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री के.ए.दुबे 'पद्मेश, अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ दुबे, सी.ई.ओ. श्री सौमित्र दुबे, प्रधानाचार्या श्रीमती जया गौड़, उप प्रधानाचार्या श्रीमती अविनाश कौर एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहें ।।
Twitter