स्वास्थ्य संगोष्ठी
      20 May 2024

Dr Nirupama Pandey Misra
महिलाओं और किशोरियों में कमर और पेट के निचले हिस्से में दर्द एक आम समस्या है। इसके कारण और निवारण पर विचार विमर्श के लिए होटल पिनेकल लखनऊ में एक संगोष्ठी आयोजित की गई थी जिसमें लखनऊ के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपने विचार रखे।डा निरुपमा मिश्रा डायरेक्टर राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ ने पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिसीज को महिलाओं में कमरदर्द और पेढू में दर्द और वेजाइनल डिस्चार्ज की प्रमुख वजह बताया। उन्होंने इसके कारण और निवारण पर भी अपने विचार व्यक्त किए। अन्य विशेषज्ञों में वरिष्ठ चिकित्सक डा मनीषा अग्रवाल डा धनिता खन्ना डा मंजू दीक्षित आदि ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए व‌अनुभव साझा किये।डा अंश तिवारी,उमा तिवारी चंदन नगर बालमहिला चिकित्सालय की महिला डॉक्टर समेत लगभग २० विशेषज्ञों ने इस संगोष्ठी में भाग लिया।डा निरुपमा मिश्रा ने किशोरियों में स्वच्छता पर जोर दिया। स्वस्थ जीवनशैली और सही जानकारी उपलब्ध होने पर इस तरह की बीमारियों से बचाव संभव है ऐसा डा निरुपमा मिश्रा का मानना है।
Twitter