मिशिका सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ 15 जून से ओपीडी की सुविघा
      12 June 2024

मिशिका सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का शुभारंभ आज जाजमऊ में किया गया। पूजा-पाठ विधि-विधान से सम्पन्न हुई। इसके संचालन डॉक्टर सुरेन्द्र पटेल ने बताया कि इस अस्पताल में सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है, देश के नामी डॉक्टरों की टीम कैसर, न्यूरोसरजन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, दन्त रोग आदि से सम्बंधित सभी रोगो का इलाज डॉक्टरों की टीम करती है। इस अस्पताल में 55 बेड है, 16 आईसीयू है। एक्सीडेंट व जले हुये रोगियो के इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध है। हमारे इस हॉस्पिटल में गरीब, असहाय व जरूरतमंद के लिए मिशिका हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है। जिससे उनकी बीमारियों का इलाज पर नाम मात्र का शुल्क लिया जायेगा। इस शुभारंभ में प्रमुख रूप से डॉक्टर सुरेन्द्र पटेल, डॉक्टर प्रवीणा पटेल, डॉक्टर आनन्द प्रकाश सचान, डॉक्टर कुलदीप कुमार, समाज सेवी बलराम सिह, अर्पित यादव, डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव, डॉक्टर एस जी वर्मा, डॉक्टर सरदार सिह, डॉक्टर अश्मिता, मनमीत सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter