अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्मावर्त पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा योगाभ्यास का आयोजित हुआ संपन्न
      21 June 2024

वरुण सुल्तानिया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में ब्रह्मावर्त पीजी कॉलेज मंधना में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के लाभ एवं इसके अभ्यास से हमारी दैनिक जीवनशैली में आने वाले उच्चतम बदलाव के बारे में अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बात करें तो कार्यक्रम में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर नगर से पधारे योगा ट्रेनर श्री सूर्य प्रकाश वर्मा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र/छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० वी०के० कटियार द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए योगाभ्यास से जीवन शैली को सुधारने पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के शिक्षकगणों में डॉ० पुष्पेंद्र कुमार सिंह, डॉ० सुनीता सिंह, डॉ० दिव्या भदोरिया, डॉ० दिनेश कुमार सिंह, डॉ० बृजेश यादव, डॉ० शारदा त्रिपाठी, डॉ अलका कनौजिया, डॉक्टर आरती दीक्षित ,डॉ अरविंद कटियार ,डॉ राघवेंद्र त्रिपाठी तथा महाविद्यालय के स्टाफ में श्री अजय कुमार मिश्रा ,शंकर कुमार मिश्रा ,विनोद कुमार कुशवाहा एवं श्री शिव शरण त्रिपाठी के साथ-साथ लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
Twitter