किशोरियों में माहवारी संबंधी भ्रांतियां, समाधान और स्वच्छता अभियान
      05 December 2024

Dr Nirupama Pandey Misra
किशोरियां में माहवारी संबंधी कई भ्रांतियां आज भी सामाजिक स्तर पर व्याप्त हैं।साथ ही इस दौरान स्वच्छता का स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होता है इसलिए इस विषय में जागरूकता आवश्यक है।इसी क्रम में डाक्टर निरुपमा मिश्रा डायरेक्टर राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ ने अल्बर्ट डेविड फार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा चलाए जा रहे "सखी" स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जे पी पब्लिक इंटर कालेज लोनहा लखनऊ में लगभग ५० बच्चियों, अध्यापिकाओं,स्टाफ को माहवारी संबंधी भ्रांतियों और उनके समाधान बताए।साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवन शैली का मंत्र ५-२-१-० के बारे में जानकारी दी।दिन भर में ५ फल,हरी सब्जियों का सेवन,२ घंटे का स्क्रीन टाइम,१ घंटे व्यायाम और ०जंक फूड का मंत्र अपनाने से बहुत सी बीमारियों से बचाव संभव है। माहवारी संबंधी अनियमितता से भी ऐसी स्वस्थ जीवनशैली से बचाव संभव है। इसके साथ बालिकाओं को लगभग १०० निशुल्क सैनिटरी नैपकिन के पैकेट बांटे गए। इसके लिए अनुराग नयन, शिखर मिश्रा और उनकी अल्बर्ट डेविड फार्मास्युटिकल टीम बधाई की पात्र हैं। प्रिंसिपल दिव्यानी मिश्रा के आग्रह पर डा निरुपमा मिश्रा द्वारा किशोरियों को इस प्रकार की जानकारी उनके स्वस्थ भविष्य के लिए लाभकारी होगी।
Twitter