
वरुण सुल्तानिया |
|
दिल्ली एवं मिल्कीपुर विधानसभा सीट जीतने का जश्न उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया जिसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत एवं आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली की जनता को प्रताड़ना तथा अपने कार्यकाल के दौरान संसाधनों के दुरुपयोग पर प्रकाश डालना रहा।
कार्यक्रम में मौजूद विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी द्वारा अपने संबोधन में विगत 15 वर्षों से दिल्ली में प्रचलित कुशासन का अंत एवं सुशासन के प्रारंभ होने का गुणगान करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुकृत्यों के परिणाम स्वरूप प्राप्त दिल्ली की जीत पर राजधानी की जनता का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मौजूद राकेश तिवारी द्वारा अपने संबोधन में दिल्ली में पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए आम आदमी पार्टी को जड़ से उखाड़ देने पर आभार व्यक्त किया गया। साथ ही साथ पार्टी के मुख्य दायित्वों में शामिल दिल्ली के विकास पर जोर डालते हुए इसे नवनिर्मित सरकार की प्राथमिकता बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरिहर भदौरिया, अनीता परमार, नंदू शुक्ला, राजू जायसवाल प्रदीप सविता, एवं जे. पी. निगम के साथ-साथ समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। |
|
|