"शिक्षा प्रदूषण" विषय पर एक राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन
      15 October 2022

राजीव मिश्रा, कानपुर
कानपुर, 15 अक्टूबर 2022 को सोशल रिसर्च फाउंडेशन (एस आर ऍफ़ इंटरनेशनल) में संस्थान के चेयरमैन और कानपुर विश्वविद्यालय समेत कई विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर रह चुके प्रोफेसर अशोक कुमार के आगमन के उपलक्ष्य में "शिक्षा प्रदूषण" विषय पर एक राष्ट्रीय गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रोफेसर अशोक कुमार ने अति विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में विषय पर अपना सारगर्भित भाषण दिया, साथ ही संस्थान के समाचार पत्र "स्वैच्छिक दुनिया" के डिजिटल पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अशोक कुमार ने कहा कि
की किसी भी राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा का विशेष महत्त्व है। आज हम शिक्षा के मूल अर्थ से भटक गए हैं , शिक्षा का मूल अर्थ रोजगार परक न होकर एक अच्छा इंसान बनना है।
गोष्ठी में संस्थान की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. आशा त्रिपाठी ने अतिथियों का स्वागत और विषय प्रवर्तन किया। अध्यक्षीय उद्बोधन संस्थान के संरक्षक और प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार डॉ. शिव कुमार दीक्षित ने किया। संस्थान के सचिव डॉ. राजीव मिश्र ने संस्थान का परिचय दिया और कुशल संचालन किया। आये हुए अतिथियों में प्रोफेसर डॉ. मधु कुमार को शाल, माला व् स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. निर्विकार कटियार, डॉ. विपिन सिंह, पी.एन. मिश्र, दीप्ति मिश्रा, भावना निगम, गौरव त्रिपाठी, दीपिका, दिव्या, कुलदीप, प्रीती, शिप्रा, यशस्वी मिश्रा, तेजस्वी मिश्रा, गणेश मिश्रा, रूद्र, प्रथम आदि उपस्थित रहे।
Twitter