केटू जीनॉक्स डांडिया नाईट में झूम उठे कई जिले
      19 October 2022

अर्पित बाजपेई, कानपुर
*दूसरे सीजन ने बना दिया इतिहास*

उन्नाव। मगरवारा स्थित ए जी फार्म्स में केटू जीनॉक्स डांडिया नाईट सीजन-2 का विराट आयोजन इंडियन इवेंट सोल्यूशन्स और टर्बो इवेंट्स के संयुक्त प्रबंधन में हुआ। संरक्षकों में ओम प्रकाश मिश्रा, एडवोकेट अनुज निगम, आयोजकों अमित मिश्रा, डॉ मनीष सिंह सेंगर, विनय गुप्ता, रेनू मिश्रा, लक्ष्य निगम और कांसेप्ट क्रिएटर सलमान शफ़ीक़ खान, प्रोफेसर अंकुर जौहरी, डॉ संजय मिश्रा ने विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आवाहन और माँ दुर्गा की आरती कर शुभारम्भ कराया। गायक राहुल वैद्य ने जयकारे लगवाते हुए आरती का गान किया। जी जी ई एस ग्रुप की इस प्रस्तुति में सेलेब्रिटी गायकों अतुल पंडित और शिवांगी पंडित ने गैर फ़िल्मी, फ़िल्मी और कई भाषाओं में गीतों को गाते हुए कई जिलों से हज़ारों की संख्या में डांडिया खेलने आए युगलों और परिवारों को कई घंटों तक झुमाया। एको फ्रेंडली आकाशीय आतिशबाजी, एम आई बार और एल ई डी पैनल्स से सजाए गए विराट मंच, देश के विख्यात म्यूजिशियन, किड्स ज़ोन, फ़ूड ज़ोन सोने पे सुहागा जैसे लगे। लगभग तीन हज़ार लोगों ने बड़े ही पारिवारिक माहौल में बड़े जोश के साथ डांडिया खेल कर आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाई। प्रशासनिक अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने भी सपरिवार शिरकत की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युगलों को पुरस्कृत किया गया। सहयोगियों और कलाकारों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया आयोजकों में डॉ मनीष सिंह सेंगर व अमित मिश्रा, रेनू मिश्रा ने प्रो. अंकुर जौहरी, विनय गुप्ता को सम्मानित किया, डॉ मनीष सिंह सेंगर व सलमान शफ़ीक़ खान ने सेलिब्रिटी सिंगर अतुल पंडित व शिवांगी पंडित को मंच पर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया, अमित मिश्रा ने राहुल वैद्य को आयोजन समिति की तरफ से सम्मानित किया, हेल्लो मोबाइल वाला की तरफ से आकर्षक गिफ्ट डांडिया युगलों को दिए गए, कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ मनीष सिंह सेंगर व कॉमेडियन लक्ष्य निगम ने किया |
Twitter