श्री नागरिक रामलीला कमेटी द्वारा किदवई नगर एसएचओ अशोक कुमार दुबे को किया गया सम्मानित ।
      20 October 2022

राजीव मिश्रा संपादक कानपुर
https://youtu.be/YKowl5CfjK8
श्री नागरिक रामलीला कमेटी द्वारा किदवई नगर एसएचओ अशोक कुमार दुबे को उनके कार्यालय थाना किदवई नगर में माल्यार्पण, अंग वस्त्र एवं सम्मान पत्र आदि देकर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया जिनमें अध्यक्ष डॉ राजीव मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला एवं महामंत्री कृष्ण गोपाल तिवारी शामिल थे। उक्त लोगों के साथ स्वैच्छिक दुनिया के मीडिया प्रभारी कुलदीप कुमार भी उपस्थित थे। कमेटी के पदाधिकारियों ने रामलीला एवं दशहरा मेला में प्रशासन के भरपूर सहयोग की भूरी भूरी प्रशंसा की और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद दिया। एसएचओ अशोक कुमार दुबे ने भविष्य में जनता का ऐसे ही सहयोग करने का आश्वासन दिया। स्वैच्छिक दुनिया की ब्यूरो रिपोर्ट।
Twitter