वार्ड 80 के पार्षद हरिशंकर गुप्ता द्वारा स्टाफ क्वार्टर्स के बगल में स्थित पार्क का जीर्णोद्धार
      25 October 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
कानपुर। बाबूपुरवा कालोनी वार्ड 80 के पार्षद हरिशंकर गुप्ता द्वारा स्टाफ क्वार्टर्स के बगल में स्थित पार्क का जीर्णोद्धार एवं साफ सफाई का बीड़ा उठाते हुए माननीय पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया द्वारा उद्घाटन कर शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन के 18 वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वार्ड 36 के पार्षद अशोक पाल, दक्षिण जिला के उपाध्यक्ष राजन चौहान, जिला के सह संयोजक आशीष तिवारी एवं योगेश सोनकर, मंडल उपाध्यक्ष गगन त्रिवेदी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चेतनमल, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, चंदू गिरी राजेश दुबे आदि उपस्थित रहे।

सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से कृपा शंकर त्रिवेदी, राकेन्द्र मोहन तिवारी, जयराम सिंह भदौरिया, सूर्य कुमार दास, प्रसादी तिवारी, रमेश चंद्र पांडे, राम तिवारी आदि थे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने किया।
Twitter