सनातन सेवा सत्संग द्वारा आयोजित होने वाले ग्यारहवें दीपावली मिलन समारोह के प्रचार प्रसार हेतु एक वाहन यात्रा जिसका शुभारम्भ श्री सी.बी. त्रिपाठी ने झण
      27 October 2022

( स्वैच्छिक दुनिया ) ब्यूरो
इस यात्रा का श्रीराम जानकी मंदिर बर्रा 2 से प्रारम्भ होकर सब्जी मंडी, सचान चौराहा से विश्व बैंक, माया मार्केट, कर्रही रोड, विश्व बैंक बी- सेक्टर, ए- सेक्टर, सी- सेक्टर, ई- सेक्टर, बर्रा गांव बर्रा 6 से नई बस्ती, बैंक आफ बड़ौदा, यादव मार्केट चौराहा, बाबा सिद्धेश्वर धाम मंदिर होते हुए संकट मोचन धाम बर्रा एक मे विश्राम हुआ। प्रचार यात्रा के दौरान श्री राजेश द्विवेदी मानवी केमिस्ट, अखिलेश शुक्ल कामद स्कूल, एवं श्री के.बी. मिश्र ने जलपान की व्यवस्था की। यात्रा में कार्यक्रम से सम्बंधित पर्चों का वितरण भी किया गया। प्रचार यात्रा में "सनातन संस्कृति लाएंगे - भारत भव्य बनाएंगे", "छः नवम्बर दिन रविवार - रामजानकी का दरबार", "काहे के लिए आये हैं - सेवा करने आये हैं" का उद्घोष करते हुए लोग उत्साहपूर्वक चल रहे थे।

संस्था अध्यक्ष श्री सुधीर भाई मिश्र ने बताया कि आगामी 6 नवम्बर 2022 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक विवाह योग्य युवक युवतियां का परिवार परिचय सम्मेलन, 3.30 बजे से सन्त समागम होगा जिसमें कानपुर व निकटवर्ती नगरों से महामंडलेश्वर महन्त, दण्डी सन्यासियों का आशीर्वचन प्राप्त होगा। महासचिव श्री लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी ने बताया कि 85 वर्ष के ऊपर के सनातनी वृद्धजनों का सम्मान तथा प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। संस्था के कोषाध्यक्ष श्री पवन तिवारी ने बताया कि प्रति की भांति इस वर्ष भी भजन संध्या व प्रीतिभोज का आयोजन किया जाएगा।

संस्था के मीडिया प्रभारी श्री राकेन्द्र मोहन तिवारी ने प्रचार प्रसार वाहनों में बैनर, झण्डे आदि लगवाने की व्यवस्था की। यात्रा में प्रमुखरूप से सर्वश्री राधारमण तिवारी, अवधेश तिवारी, अशोक, शास्त्री, शरद मिश्र, घनश्याम दीक्षित, आर के दुबे, केशव गुप्त, रामू मिश्र, कपिल बाजपेयी, अशोक अग्निहोत्री, मनीष मिश्र, श्रीमती सरला गुप्ता, दिनेश तिवारी, राजवीर शर्मा, आचार्य कृष्ण तिवारी, राजेन्द्र कुमार यादव, प्रदीप शुक्ल, हरिओम गुप्ता, सुधीर कश्यप, सतीश गुप्ता, रवि शंकर पाण्डेय, निमिष त्रिपाठी, पूर्णेन्दु दीक्षित, राधेश्याम शुक्ल, सुरेश चन्द्र त्यागी, सतीश श्रीवास्तव आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
Twitter