पुस्तक पर संवाद कार्यक्रम
      29 October 2022

हंसराज हंस
राजस्थान में ट्री वुमन नाम से विख्यात, बेटी सृष्टि रत्न एवार्ड से सम्मानित श्रीमती अनुपमा तिवाड़ी लेखिका की पुस्तक *शिक्षक अपने को तरसता है*पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन जिला कार्यालय टोंक राजस्थान में संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। *लेखिका से पुस्तक पर संवाद किया उभरते लेखक व कवि हंस राज हंस बनेठा टोंक ने*।

पुस्तक संवाद कार्यक्रम में टोंक जिले के जाने-माने साहित्यकार, लेखक, कवि पत्रकारों ने शिरकत की। लेखिका ने अपनी पुस्तक को प्राथमिक शिक्षा में कार्य करने वाले शिक्षकों व रुचि रखने वाले व्यक्तियों के लिए एक अच्छी स्रोत्र सामग्री बताया। 135 पेज की पुस्तक में 20 आर्टिकल प्रकाशित हुए है।सभी आलेख लेखिका ने अपने अनुभव की कसौटी परख कर प्राप्त सुझावों को लिपिबद्ध किया है।
लेखिका ने अपने 33 वर्षों के शैक्षिक सफर में प्राप्त अनुभवों का पुस्तक को लिखित गुच्छा बताया है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी संभागियों की सहभागिता बड़ी गजब की थी।
अंत में जनसरोकार मंच के संयोजक श्री देवेंद्र जोशी ने आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया व इस तरह के साहित्य कार्यक्रम आयोजित करने की अभिलाषा भी प्रकट की।
Twitter