Leopard In Kanpur : IIT, NSI और नारामऊ के जंगल में घूम रहा तेंदुआ, गश्त टीम के सामने से निकला, दहशत का माहौल
      31 October 2022

( स्वैच्छिक दुनिया ) ब्यूरो
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) और राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (NSI) के साथ ही तेंदुआ नारामऊ के जंगलों में घूम रहा है।
आइआइटी में देर रात एक बजे से तड़के चार बजे तक वह हवाई पट्टी से लेकर पेट्रोल पंप तक घूमता रहा।
इस दौरान उसने एक कुत्ते का पीछा भी किया। वन विभाग ने कुल छह पिंजरे और नौ इंफ्रारेड ट्रैपिंग कैमरे लगाए हैं।
तेंदुए के कारण कई गांवों में दहशत है। सोमवार को फिर आइआइटी परिसर के स्कूलों को बंद करने पर विचार हो रहा है।
Twitter