मंडला ; गर्ल्स कॉलेज में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन
      02 November 2022

( स्वैच्छिक दुनिया ) ब्यूरो
मंडला ; शासकीय गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य प्रो.शरद नारायण खरे के मार्गदर्शन व डॉ.अंजली पंड्या के संयोजन-संचालन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवम्बर केे अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें मध्यप्रदेश गान गाया गया।जनजातीय लोकनृत्य किए गए,तथा छियासठ वर्षों के विकास व उपलब्धियों पर व्याख्यान दिए गए।महिमा बरमैया ने भाषण दिया।
डॉ.एस.पी.धूमकेती,डी.के.रोहितास ने अपने उद्बोधन में तथ्यपूर्ण विचार रखे।प्राचार्य प्रो.शरद नारायण खरे ने इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा,स्वास्थ्य,सिंचाई,कृषि,व्यापार-वाणिज्य, कला, संस्कृति, विज्ञान ,खेल,सामुदायिक विकास,वन्य संरक्षण नैसर्गिक सौंदर्य सहित विकास के विभिन्न आयामों का विश्लेषणात्मक शैली में प्रस्तुतिकरण किया।उनके दोहे सराहे गए--
"महिमा-गरिमा संग ले,बढ़ता नित्य प्रदेश।
सुख का दाता जो बना,हरता सारे क्लेश।।"
डॉ आराधना दुबे, रूपेश भादे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। आभार प्रदर्शन डॉ अंजु सिंह ने किया। छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया।
Twitter