मेरठ ; एस. एम. पी. गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस
      02 November 2022

(स्वैच्छिक दुनिया) ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। दिनांक 31.10.2022 को प्रति की भांति इस वर्ष भी सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' 'आजादी का अमृत महोत्सव' 'शारीरिक शिक्षा विभाग' तथा 'एनसीसी' के संयुक्त तत्वावधान में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) अंजू सिंह द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । तत्पश्चात डॉक्टर अनीता गोस्वामी द्वारा पटेल जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर प्राचार्य महोदया ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा की हम सभी को सरदार पटेल की भांति अपने देश की एकता और अखंडता हेतु भरसक प्रयास करने चाहिए। राष्ट्र की उन्नति और विकास हेतु राष्ट्रीय एकता अत्यावश्यक है। कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में एकता दौड़ का आयोजन प्राचार्य महोदया द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। एकता दौड़ में महाविद्यालय की अधिसंख्य छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा भारत माता की जय, वंदे मातरम, व सरदार पटेल अमर रहें जैसे आकाश को गुंजायमान करने वाले नारे लगाते हुए दौड़ पूरी की कार्यक्रम में प्रो0 भारती दीक्षित, प्रो0 सुरेश जैन, आजादी के अमृत महोत्सव की नोडल प्रो0 अनीता गोस्वामी, सहनोडल प्रो0 लता कुमार, प्रो0 सुधारानी सिंह, घ डॉ0 राजकुमार, डॉ0 कुमकुम, डॉ0 शबीना परवीन, शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉक्टर भारती शर्मा, डॉक्टर पूनम भंडारी, डॉक्टर जितेंद्र बालियान,प्रो0 मोनिका चौधरी तथा डॉक्टर उषा साहनी सहित लगभग 250 छात्राओं ने दौड़ में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
Twitter