जुहारी देवी महिला महाविद्यालय में गीता संदेश प्रसारण हेतु अद्‌भुत मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया
      03 November 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
कानपुर स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। दि 3-11-2022 की जुहारी देवी महिला महाविद्यालय में गीता संदेश प्रसारण हेतु अद्‌भुत मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो० ममता वर्मा ने किया। उन्होंने छात्राओं को गीता ज्ञान को आत्मसात करने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का संयोजन संस्कृत विभाग की विभागाध्यमा डा० शालिनी अग्रवाल ने किया। संस्कृत विभाग की छात्राओं में गीता के ज्ञानपरक संदेशों को चार्ट के माध्यम से जन जन तक प्रेषित करने का प्रयास किया। महाविद्यालय की अनेकानेक छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की! महाविद्यालय की डा० अल्पना राय, डा० जया मिश्रा डा गौड़, डा० रागिनी, डा० पूनम आदि शिक्षिकाओं नैं भी अपनी सक्रिय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी।
Twitter