मानस मंच का 40 वा स्थापना दिवस पर सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन
      05 November 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
मंदिर-मस्जिद के झंगडे मे झंडा मत झुकने देना.....

मानस मंच का 40 वा स्थापना दिवस समारोह पुष्पांजलि सभागार, काकादेव मे सम्मान समारोह व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि सासंद सत्यदेव पंचौरी व विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्याम सुंदर निगम ने शिरकत किया।
सासंद सत्यदेव पंचौरी ने कहा कि आज समाज के लोग हिन्दी को भूलते जा रहे है ।विश्व मे भारत मे सबसे ज्यादा अंगेजी बोली जाती है। अंगेजो की यह सोची समझी साजिश है कि हिन्दी को कमजोर करने के लिए अंगेजी को बढावा दिया जा रहा है। हिन्दी को कमजोर करके ही उस देश पर राज किया जा सकता है। हम सबको इस पर विचार करना चाहिए।
आज सबसे पहले दिल्ली से आये कवि डाक्टर आशीष कंघवे को पंडित फूलचंद स्मृति सम्मान, उन्नाव से आये कवि ओम शंकर त्रिपाठी को पंडित दुर्गा प्रसाद स्मृति समारोह,आगरा के कवि पवन आगरी को लाला बालक राम आहूजा स्मृति, मैनपुरी से आये कवि सतीश मघुप को जगत नारायण गुप्ता स्मृति, लखनऊ से आये कवि प्रख्यात मिश्रा को विशाल सहाय स्मृति और राजेंद्र तिवारी को पंडित राम सहाय मिश्र स्मृति से सम्मानित किया गया।
कवि सम्मेलन की शुरूआत कवि सुरेश राजहंस के सरस्वती वंदना से हुई। उन्नाव के कवि अतुल बाजपेई ने बल,बुद्धि पराक्रम के सागर ,जिनके आयुष घनु सायक पर ताली बजाने पर मजबूर किया।
दिल्ली के आशीष कंघवे ने जिस पर नजर नही पड़ी लहरो की आज तक,ऐसा ही एक जहाज हू मै, मैनपुरी के कवि सतीश मघुप ने देश भक्ति का आवाहन करते हुये केसरिया पावन सा पावक,अग्नि नही फूंकने देना ,मंदिर-मस्जिद के झंगडे मे झंडा मत झुकने देना पर पूरा सभागार तालियो से गूंज उठा।
आगरा से आये कवि पवन आगरी ने अपनी रचनाओ के जरिये कटाक्ष किया भैया यह स्वतंत्र भारत है,यहा पर खाने की सबकी आदत है।
कवयित्री प्रतिभा दीक्षित ने तुम कितने दिन बाद मिले हो सोचो सोचो कैसे है को सराहा गया।
मंच संचालन सतीश मघुप ने किया।
कवि सुनील प्रकाश भारद्वाज का काव्य संग्रह अंतरघ्वनि का लोकार्पण किया गया। अध्यक्षता पंडित के ए दुबे पदमेश ने किया।
स्वागत संयोजक डाक्टर सुरेश अवस्थी ने किया।
घन्यवाद रघुराज शरण अवस्थी ने किया।
इसमे प्रमुख रूप से लोकेश शुक्ला, दिनेश अवस्थी, दिलीप कुमार मिश्रा,हरि स्वरूप निगम,दिलीप दुबे,डाक्टर कुशाल सहाय,डाक्टर श्याम मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
Twitter