काव्य गोष्ठी में कवियों ने मचाया धमाल
      05 November 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
स्वैच्छिक दुनिया, कानपुर। दिनांक 05 नवंबर, 2022 को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन डॉ.पी.एन.शर्मा के निवास दामोदर नगर में डॉ. नारायणी शुक्ला के नेतृत्व में किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता हास्य व्यंग कवि बाबा कानपुरी ने किया| कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई जिसे कवि राजीव मिश्रा ने प्रस्तुत किया| डॉ.पी.एन.शर्मा ने बाबा कानपुरी का स्वागत एवं सम्मान किया| कार्यक्रम में उपस्थित सभी कवियों ने अपनी अपनी रचना का पाठन किया| कवि बाबा कानपुरी ने हास्य व्यंग एवं गजल प्रस्तुत किया| इस गोष्ठी में वरिष्ठ कवि सर्वश्री देवेन्द्र सिंह 'सफल', किसलय शर्मा, पुष्पा, कुसुम सिंह 'अविचल', डॉ. नारायणी शुक्ला, राजीव मिश्रा, राजकुमार सचान, डॉ. पी. एन.शर्मा, अंजू शर्मा आदि उपस्थित रहे|
Twitter