राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज में महाकवि कालिदास की जन्म-जयंती का आयोजन
      06 November 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
सिरसागंज, स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरसागंज में प्राचार्या डॉ कांति शर्मा की अध्यक्षता में महाकवि कालिदास की जन्म-जयंती का आयोजन संस्कृत विभाग की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और कालिदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ।साक्षी बघेल ने सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी। तदोपरान्त सोनी जादौन और लक्ष्मी बघेल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात संस्कृत की छात्राओं क्रमशः शिवांगी शर्मा, उजाला,सुशीला,अम्बिका(बी.ए.प्रथम वर्ष),सोनी साक्षी, लक्ष्मी और करिश्मा द्वारा कालिदास के,जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व के विषय में अपने विचार व्यक्त किए और साथ ही साथ कालिदास संबंधी काव्यात्मक प्रस्तुति भी दी।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या डॉ कांति शर्मा (अध्यक्ष, संस्कृत विभाग)ने कहा कि महाकवि कालिदास न केवल भारत अपितु संपूर्ण विश्व के श्रेष्ठतम कवियों में से एक हैं।उनका काव्य भारतीय साहित्य की थाती है और इस थाती की अक्षुण्णता की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन डॉ शालिनी सिंह ने किया।इस अवसर पर समस्त स्टाफ और महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Twitter