नुक्कड़ नाटक के जरिये शिक्षा की बढ़ती गुणवत्ता पर किया जागरूक
      06 November 2022

रवि शर्मा संवाददाता उन्नाव
ककवन, स्वैच्छिक दुनिया। ककवन परिषदीय विद्यालयों के प्रति लोगों में आकर्षण बढाने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर वर्तमान में शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता में होते सुधार के प्रति जागरूक किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत बुद्धवार को मलखरिया में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। परियोजना के तहत लखनऊ से आई नुक्कड़ नाटक की टोली ने नाटक के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में वर्तमान में शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहे सुधारों की जानकारी दी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ छात्र छात्राओं को ड्रेस, कापी किताबे, मध्याह्न भोजन व सभी संसाधनों से युक्त आकर्षक विद्यालय भवनों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक किया और शासन के सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक बच्चों को परिषदीय विद्यालयों में भेजने की अपील की। इस मौके पर एआरपी अमर सिंह, कोम्पोसिट विद्यालय उट्ठा की प्रधानाध्यापिका श्रीमती पिंकी गौतम और सहायक अध्यापिका प्राची अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय मलखरिया की सहायक अध्यापिका पिंकी कटियार समेत ग्रामवासी व उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्था उट्ठा ग्राम प्रधान श्री अनिरुद्ध सिंह, प्राथमिक विद्यालय मलखरिया की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रतिमा ने की।

जनजागरूकता अभियान के इसी क्रम में ग्राम उत्तमपुर, फत्तेपुर और कसिगवाँ में भी नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
Twitter