सभी सम्बन्धित अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्व निस्तारण सुनिश्चित कराएं : जिलाधिकारी
      06 November 2022

संवाददाता अन्शु कुमार
कानपुर नगर।

◆ सभी सम्बन्धित अधिकारी तहसील दिवस में प्राप्त समस्त शिकायतों का समयबद्व निस्तारण सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा फूल बाग स्थित बाल भवन में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए लोगो की समस्याएं सुनी।

जिलाधिकारी ने उपस्थित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है। जिसके आधार पर समस्त प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समयबद्व निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, एसपी आउटर श्री तेज स्वरूप सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी सदर श्री अभिवन गोपाल, मुख्य चिकित्साधिकरी डा0 आलोक रंजन तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
Twitter