सनातन सेवा सत्संग के तत्वावधान में संस्था के स्थापना दिवस पर 11वां सनातनी दीपावली मिलन, सन्त समागम - प्रवचन, वरिष्ठजनों का सम्मान
      06 November 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
कानपुर, स्वैच्छिक दुनिया राकेन्द्र मोहन तिवारी। सनातन सेवा सत्संग के तत्वावधान में संस्था के स्थापना दिवस पर 11वां सनातनी दीपावली मिलन, सन्त समागम - प्रवचन, वरिष्ठजनों का सम्मान सहित विवाह योग्य सनातनी बालक बालिकाओं का परिवार परिचय सम्मेलन के साथ भजन संध्या का आयोजन बर्रा 2 स्थित राम जानकी मंदिर में समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।

संस्था द्वारा निर्धारित विषय "सनातन संस्कृति और युवा" पर जगतगुरु शंकराचार्य मुनीषाश्रम, रामधाम बिठूर के अवधकिशोर दास, नैमिशारण्य के देवाश्रम जी, ऋषिकेश से सत्या आश्रम की साध्वी अनीता माता व पूज्य रमेश भइया जी, अरुण चैतन्यपुरी जी, पनकी के कृष्णदास जी व जितेंद्रदास जी, आनंदेश्वर परमट के वासुदेव यति जी, दण्डीस्वामी रामानन्द जी, साध्वी आनन्द आरती जी, चिन्मय मिशन ब्रह्मचारिणी भगवती चैतन्या जी, अमरकंटक मध्यप्रदेश के योगेश जी, भक्तमाल अयोध्या के दामोदर दास जी, मनझेरिया उन्नाव के दण्डीस्वामी ब्रजेन्द्राश्रम जी आदि सभी ने युवाओं को नशे आदि दुर्व्यसनों से दूर रहने के लिए कहा और शिखा/सूत्र, यज्ञोपवीत, तिलक, कलावा धारण करने एवं यज्ञोपवीत 15 वर्ष तक, एवं पाणिग्रहण कन्याओं के 21 वर्ष तक युवकों को 25 वर्ष तक ही करने पर जोर दिया गया, जिससे समाज में होने वाली विकृतियां स्वतः ही बहुत कम हो जाएंगी। इसके पूर्व सभी सन्तों का पंच प्रतीक सम्मान जिसमें चन्दन, पुष्पमाला, वस्त्र, फल - मिष्ठान एवं दक्षिणा भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर प्रमिला पाण्डेय, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेन्द्र मैथानी, अरुण पाठक, पूर्व सांसद एवं महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, डॉ विवेक द्विवेदी, भूपेश अवस्थी, सी.बी. त्रिपाठी थे।

संस्थापक अध्यक्ष सुधीर भाई मिश्र ने बताया कि विगत 10 वर्षों से लगभग हजारों युवक युवतियों के विवाह संस्था द्वारा संपन्न कराए जा चुके हैं। बर्रा 2 स्थित कार्यालय में प्रतिदिन कार्य दिवस में सांय 5 से 8 बजे तक वैवाहिक बॉयोडाटा प्राप्त किये जाते हैं। आज 12 वरिष्ठजनों का विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित भी किया गया जिसमें प्रमुखरूप से मनोज सेंगर देहदानी, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, प्रख्यात कवि अशोक शास्त्री थे। संस्था के द्वारा सत्संग आयोजन नित्य प्रातः 8 बजे से 9.30 बजे तक संकटमोचन मंदिर बर्रा - 1 में किया जाता है, भविष्य में सनातन के संस्कार में संध्योपासन कराया जाएगा तथा शस्त्र प्रशिक्षण शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा। विगत वर्षों की भांति आगामी 06 जनवरी 2023 से 15 फरवरी 2023 तक संगम क्षेत्र प्रयागराज में कल्पवास का शिविर लगाया जाएगा जिसमें विश्व कल्याण हेतु महायज्ञ अनुष्ठान होगा। आज विवाह योग्य बालक बालिकाओं के 224 परिवारों के माता पिता व अन्य लोगों ने आकर आपसी परिचय किया।

सम्मेंलन में सर्वांग जी, लक्ष्मी नारायण त्रिवेदी, पवन तिवारी, दिनेश चंद्र मिश्रा, राकेन्द्र मोहन तिवारी, केशव गुप्ता, कपिल बाजपेयी, के.के. शुक्ला, ज्ञानेश मिश्रा, सरला गुप्ता, आर.के. दुबे, दिनेश तिवारी, सुभाष मिश्रा, रामकृष्ण तिवारी, राधारमण तिवारी, प्रदीप शुक्ला, मनोज सिंह, अवधेश तिवारी, विनोद मिश्रा, शेषनारायण त्रिवेदी, पुरुषोत्तम नारायण त्रिवेदी, राधेश्याम शुक्ला, हरीओम गुप्ता, डॉ दिनेश शुक्ला, अनूप पाण्डेय, अशोक अग्निहोत्री सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Twitter