सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने दो वीडियो जारी करके कमिश्नरेट पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप
      10 November 2022

अभय त्रिपाठी
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी ने दो वीडियो जारी करके कमिश्नरेट पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप। सपा विधायक का आरोप पुलिस ने देर रात उनके आवास को बनाया छावनी 15 थानों की फोर्स लेकर उनके घर में की गई छापेमारी।विधायक का आरोप कुछ दिनों पहले उनके चाचा की म्रत्यु होने के कारण वो अपने घर पर मौजूद नही थे, घर पर केवल महिलाएं और बच्चे थे, पुलिस ने उनकी बेगम और बच्चियों से की अभद्रता-इरफ़ान सोलंकी।विधानसभा अध्यक्ष से विधायकों की टीम बनाकर मामले की जाँच की करेंगे माँग।
कल देर रात पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर की थी घेराबंदी, विधायक के भाई रिजवान पर जाजमऊ की एक महिला ने घर जलाने का लगाया था आरोप। महिला के घर पर सन्दिग्ध हालातो में लगी थी आग।
Twitter