भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर उत्तर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित हुआ
      13 November 2022

संवाददाता अन्शु कुमार
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कानपुर उत्तर द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित हुआ

भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग जिलाध्यक्ष अनुभव कटियार के नेतृत्व में आयोजित हुआ प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन श्री विजय बहादुर पाठक जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य एवं प्रभारी कानपुर भाजपा) के कर कमलो द्वारा सम्पन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा कानपुर उत्तर के यशस्वी जिलाध्यक्ष सुनील बजाज भी उपस्थित रहे। विजय बहादुर पाठक ने भाजपा के इतिहास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और निरंतर संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भाव सर्वोपरि रखने का मंत्र बताया प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा जयप्रकाश कुशवाहा ने केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा पिछड़े वर्ग के उत्थान हेतु किये गये महत्वपूर्ण कार्यो को बताया एवं कहा कि पिछड़े समाज ने ही आज भारतीय जनता पार्टी को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा किया है। तृतीय सत्र का संचालन करते हुए रामचन्द्र प्रधान प्रदेश महामंत्री पिछडा मोर्चा ने वर्तमान समय में सोशल मीडिया के प्रभाव क विषय में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और बताया कि आज राजनीतिक क्षेत्र एवं समस्त क्षेत्रों में सोशल मीडिया की सहभागिता के चलते चीज आसान हो चुकी है एवम् आज भाजपा डिजीटल प्लेटफार्म का सबसे बड़ा उदहारण बनकर उभरी है। चतुर्थ सत्र में क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मनोज राजपूत ने अपने उदमोदन से समस्त कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया एवं उनको प्रशस्ति पत्र देकर उनको सम्मानित किया।

इस मौके पर समस्त जिलापदाधिकारीगण, मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्रीजन उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रशिक्षण वर्ग संयोजक सिद्धार्थ यादव जी, महामंत्री अजय शर्मा जी अमन, मनोज, अंकित सैनी, अमित, बृजेश, संजय, पुष्पांक, रतन, रजत, राघव, ओम आदि लोग उपस्थित रहे।
Twitter