सतीश महाना ने परदेवनपुर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क मे वृक्षारोपण कर आमजनमानस को किया जागरूक
      13 November 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
कानपुर, स्वैच्छिक दुनिया दिलीप कुमार मिश्रा। उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने परदेवनपुर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क मे वृक्षारोपण कर आमजनमानस को जागरूक किया।
उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा कि
लाल बंगला मेरा परिवार है , आज हम अपने परिवार के साथ रहते है , 31 वर्ष से हम जनता की सेवा करते आ रहे है। जब तक जीवन है ,जनता की सेवा करना संकल्प है। पदो के साथ लोग जुड़ते है पद हटते ही गायब हो जाते है,लेकिन हम जन्म से लेकर जीवन भर आप के साथ ही रहेगे।
शहीद भगत सिंह पार्क को नये सिरे से बनाने का आश्वासन भी दिया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से राजीव महाना, नन्दू शुक्ला, दिनेश शास्त्री, भारत गुजराल,अमित साहू, सोनू बाबा, सुमित बघावन, ओम प्रकाश दुग्गल, अनिल दुग्गल आदि लोग मौजूद रहे।

Twitter