राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिकन्दरा (दौसा) में बाल दिवस का आयोजन |
      14 November 2022

अर्पित बाजपाई संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया [ ब्यूरो ] इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अजय राज सीमा द्वारा प जवाहर लाल नेहरू के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्ण बालिकाओं को बताया। उन्होंने बताया कि पं. जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसलिए उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। बच्चे उनको प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। श्री चतुर्भुज यादव ने नेहरू के राष्ट्रीय स्वाधीनता आन्दोलन में योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संयोजन प्रो कन्हैया लाल बैरवा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अजय सिंह कसाना, डॉ. पूर्णिमा श्रीवास्तव, श्री धर्मेन्द्र कुमार मीना, श्री गिराज प्रसाद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Twitter