अस्थि कलश की आठवी वर्षगांठ पर महामृत्युंजय यज्ञ
      16 November 2022

अर्पित बाजपेई, संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। कानपुर । युग दधीचि देहदान संस्थान ने 2014 मे विघुत शवदाह गृह मे अस्थि कलश की स्थापना किया था। आज आठवी वर्षगांठ पर अकाल काल मे कवलित अज्ञात जनो की आत्मा की शाति के लिये महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया गया। अभियान प्रमुख मनोज सेंगर ने बताया कि आज से 8 साल पहले वर्ष 2014 मे निवर्तमान महापौर जगत वीर सिंह दोण ने बैंक की स्थापना किया था। आज 8 वर्ष पूरे होने पर यज्ञ का आयोजन किया गया।सह संयोजिका माघुवी सेंगर ने आये अतिथियो को अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। जिसमे प्रमुख रूप से जगत वीर सिंह दोण, डाक्टर उमेश पालीवाल, राजीव महाना,राम जी त्रिपाठी, शेष नारायण त्रिवेदी, महेन्द्र पाण्डेय, विजय नारायण तिवारी, सुमित मिश्रा, अनिल कुमार राय, रवि कान्त तिवारी आदि उपस्थित रहे।
Twitter