फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल "फ़ैम" की विशेष मीटिंग "कानपुर इकाई" मे
      17 November 2022

अर्पित बाजपेई संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर । फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल "फ़ैम" की "कानपुर इकाई" की नव मनोनीत टीम की विशेष मीटिंग - कानपुर जिलाध्यक्ष - मुकुल चौधरी जी के अशोक नगर स्थित प्रतिष्ठान में आयोजित की गई।
चूँकि आज फेडरेशन ऑफ आल इंडिया व्यापार मंडल "फैम" का स्थापना दिवस होने के कारण संघटन की मजबूती व नए व्यपारी सदस्यों को जोड़ने का संकल्प लिया गया।इस बैठक की अध्यक्षता कानपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार गर्ग ने की व विशिष्ट अतिथि मध्य उ0 प्र0 प्रभारी - मनोज गुप्ता जी भी उपस्थित थे। इस मीटिंग में मुख्य रूप से कानपुर जिला उपाध्यक्ष - के0 के0 पाण्डेय , कानपुर जिला महामंत्री - आशीष गुप्ता , कानपुर जिला कोषाध्यक्ष - संजय टाक़लीकर जी , कानपुर जिला सह सचिव - राहुल अग्रवाल उपस्थित रहे।
Twitter