चन्द्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति द्वारा शहीद लाला लाजपत राय का बलिदान दिवस मनाया गया
      17 November 2022

अर्पित बाजपेई संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो। कानपुर। लाजपत नगर तिराहा में लगी लाला जी की प्रतिमा में क्षेत्रीय पार्षद लबी के साथ माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में समिति के संस्थापक अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी ने कहाकि लाला जी स्वतंत्रता आन्दोलन अग्रणी व सर्वमान्य सेनानी और नेता थे। उन्होंने देश व देश के बाहर जाकर प्रवासी भारतीयों में आजादी की लौ जलाकर उन्हें आन्दोलन से जोड़ने का अदभुद कार्य किया था। वही साइमन कमीशन का खुल्लम खुल्ला विरोध करते पर मारी गयी लाठियों से घायल होकर शहीद हो गए थे, जिसका बदला चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व में भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने लेकर फांसी का फंदा चूमा था। अंत मे प्रस्ताव पास करके संसद में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी।कार्यक्रम में पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा, राजेन्द्र मिश्रा बल्लू, राकेन्द्र मोहन तिवारी, चक्रेश त्रिपाठी, कृष्णकान्त अवस्थी, विजय नारायण, ए. के. शुक्ला, वीरेन्द्र चतुर्वेदी आदि थे।
Twitter