जुहारी देवी गर्ल्स पी० जी० कालेज @ 2047 जागरुकता रैली का आयोजन
      19 November 2022

अर्पित बाजपाई संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया [ ब्यूरो ] कानपुर | विजन कानपुर @ 2047 अन्तर्गत आयुक्त कानपुर मण्डल, कानपुर के पत्र 01/11/2022 क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी कानपुर मण्डल, कानपुर के पत्र 3569-70 दिनांक 10/11/अनुपालन में जुहारी देवी गर्ल्स पी० जी० कॉलेज की प्राचार्या प्रो० ममता वर्मा के निर्देशानुसार विजन कानपुर @ 2047 की नोडल अधिकारी शालिनी यादव एवं कार्यक्रम के संयोजन में कल्पना गौड़, पूनम मिश्रा, श्रीमती प्रतिमा सिंह व मिस रेनू द्वारा दिनांक 19/11/2022 को प्रात: 10:00 बजे विजन कानपुर @ 2047 जागरुकता रैली का आयोजन महाविद्यालय के गेट से किया गया।

रैली में महाविद्यालय की समस्त छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्ण नारे जुहारी देवी गर्ल्स पी० जी० कालेज ने मिलकर ठाना है 2047 तक नया कानपुर बनाना है के साथ सहभागिता की |
Twitter