जुहारी देवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज कानपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी कार्यक्रम का किया गया आयोजन
      19 November 2022

अर्पित बाजपाई संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया [ ब्यूरो ] कानपुर | जुहारी देवी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज कानपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर महानगर द्वारा आयोजित मिशन साहसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है। इस परिषद के द्वारा समय-समय पर छात्र हित के लिए विभिन्न प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पूनम देवी (असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र) के द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. ममता वर्मा जी द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा युक्तियों को सीखने के लिए प्रेरित करते हुए आत्मरक्षा युक्तियों की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की संचालिका डॉ पूनम देवी द्वारा छात्राओं को उद्बोधित करते हुए कहा गया कि आज के समय में सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर होने के साथ-साथ आत्मरक्षा के के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए क्योंकि आत्मनिर्भरता तभी सफल मानी जा सकती है जब सभी महिलाएँ आत्म सुरक्षा के प्रति जागृत होंगी साथ ही अपनी व अन्य महिलाओं की सुरक्षा कर सकेंगी। प्रशिक्षक शैलेश बाजपेई जी ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न युक्तियों को प्रदर्शन के माध्यम से सिखाया। छात्राओं ने भी उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में प्रतिभागिता की तथा आत्मरक्षा की युक्तियों को सीखने का प्रयास किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रीति यादव (असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
Twitter