हंसराज तंवर बने तहसील अध्यक्ष।
      20 November 2022

हंसराज हंस
*हंसराज तंवर व राजेन्द्र सिंह गौड़ तीसरी बार बने अध्यक्ष व मंत्री*
सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय अलीगढ़ में आज राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा उनियारा के वार्षिक चुनाव जिला अध्यक्ष मोहर सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में, चुनाव पर्यवेक्षक श्री घासी लाल जी शर्मा, चुनाव अधिकारी श्री दिनेश जी कुर्मी टोंक की देखरेख में संपन्न हुए।

उपशाखा चुनाव में सभाध्यक्ष श्री बालकिशन शर्मा देवरी,उप सभाध्यक्ष श्री राकेश कुमार शर्मा, बनवारी लाल सैनी उनियारा *अध्यक्ष पद पर हंसराज तंवर अध्यापक बनेठा तहसील मंत्री श्री राजेंद्र सिंह गौड़ शारीरिक शिक्षक बीलोता* कोषाध्यक्ष श्री हेमंत कुमार जैन भोजपुरा, महिला मंत्री श्रीमती गायत्री टेलर उनियारा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री गिरधारी लाल गगरानी उनियारा, उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद शर्मा अलीगढ़, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती माया सैनी अलीगढ़, तृतीय श्रेणी अध्यापक प्रतिनिधि बृजेश कुमार शर्मा अलीगढ़,वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि कमलेश कुमार सैनी, प्राध्यापक प्रतिनिधि श्री रामसिंह मीणा प्रधानाचार्य प्रतिनिधि श्री प्रभुलाल गुर्जर प्रधानाचार्य बनेठा, संस्कृत शिक्षा प्रतिनिधि श्री सुरजमल कीर बनेठा,प्रबोधक प्रतिनिधि श्री गिर्राज प्रसाद गुर्जर कुण्डेर निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में मनोज कुमार जैन बनेठा,मोहर सिंह गुर्जर कुण्डेर का निर्वाचन किया गया।इस अवसर पर उपशाखा उनियारा के कई अध्यापक उपस्थित थे।
Twitter