पं. कृष्ण बिहारी अवस्थी स्मारक समिति के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्घेय कृष्ण बिहारी अवस्थी जी "वैद्य शास्त्री" की 115 वीं जयन्ती का आयोजन
      21 November 2022

अर्पित बाजपेई संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। पं. कृष्ण बिहारी अवस्थी स्मारक समिति के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रद्घेय कृष्ण बिहारी अवस्थी जी "वैद्य शास्त्री" की 115वीं जयन्ती पर कृष्ण बिहारी उद्यान अशोक नगर में पुष्पांजलि, सम्मान समारोह एवं काव्य समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने श्री अवस्थी के जीवन, देश सेवा, स्वतंत्रता के उपरांत समाजसेवा का वृतान्त सुनते हुए बताया कि काशी विद्यापीठ में अध्ययन करते हुए वह आचार्य नरेन्द्र देव के प्रिय शिष्य रहे और वहीं से आजादी के युद्ध मे कूद गए। नैनी, आगरा, फतेहगढ़, उन्नाव एवं कानपुर की जेलों में सजा काटी और आजादी के उपरांत 1952 लोकसभा की कांग्रेस से टिकट मिलने पर, चुनाव लड़ने से मना कर दिया और परिवार की दयनीय स्थिति के कारण उनके भरण पोषण में व्यस्त रहते हुए वैद्यक एवं समाजसेवा में लगे रहे।


आयोजन में लोकसेवा मण्डल के अध्यक्ष श्री दीपक मालवीय का उत्साहजनक "मानव एवं जन सेवा सम्मान" से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत मे काव्य समारोह के द्वारा जाने माने कवियों ने लोगों को अपनी रचनाओं से मंत्रमुग्ध कर दिया और अपार तालियां बटोरी जिनमें प्रमुखरूप से डा. जहान सिंह, दिलीप दुबे, सुरेन्द्र गुप्त सीकर, सुरेश गुप्ता राजवंश, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, अशोक शास्त्री, इरशाद कानपुरी, श्रवण शुक्ल रहे। इस मौके पर विधायक नीलिमा कटियार, महापौर प्रामिला पाण्डेय, पूर्व महापौर कैप्टन जगतवीर सिंह द्रोण, सलिल विश्नोई, भूधर नारायन मिश्र, राजेन्द्र मिश्रा बब्बू, सतीश निगम, संजीव दरियावादी, आनन्द शंकर गुप्ता, नमिता मिश्रा, कमल शुक्ल बेबी, राजू खण्डूजा, वीरेन्द्र चतुर्वेदी, विजय नारायण शुक्ला, पवन दीक्षित, सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी, राकेन्द्र मोहन तिवारी, दीपक धवन, अशोक चन्द्र तिवारी, सूर्य कुमार शुक्ला, अतहर नईम, अवनीश सलूजा, जगदम्बा भाई आदि जन समूह के साथ उपस्थित रहे।
Twitter