राजकीय कन्या महाविद्यालय सिकंदरा में मनाया गया संविधान दिवस
      27 November 2022

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, राजस्थान। राजकीय कन्या महाविद्यालय सिकंदरा में संविधान दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ अखय राज मीणा ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण द्वारा इस दिवस की शुरुआत की। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉक्टर अंकिता गुप्ता ने छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना बुलवाकर संविधान की रक्षा की शपथ दिलवाई। डॉक्टर अजय सिंह कसाना ने संविधान दिवस के आयोजन का महत्व बताया। श्री के.एल.बैरवा ने संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र कुमार मीणा,श्री गिर्राज प्रसाद शर्मा,श्री नीर सिंह गुर्जर,श्री सुमित शर्मा, श्री बाबूलाल प्रजापत तथा महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रही।
Twitter