राजकिय कन्या महाविद्यालय दूदू के संयुक्त तत्वावधान मे मनाया गया संविधान दिवस
      27 November 2022

स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, राजस्थान। राजकिय कन्या महाविद्यालय दूदू के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉक्टर सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में संविधान दिवस, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं विधि दिवस पर विभिन्न व्याख्यान आयोजित किए गए| राजकीय कन्या महाविद्यालय कि सहआचार्य डॉ सुमन सिंह ने बताया कि हमारे संविधान में 395 अनुच्छेद 22 भाग तथा 12 अनुसूचियां हैं ,26 नवंबर 1949 को देश की संविधान सभा ने संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मा अर्पित किया |2015 में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती वर्ष से इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना आरंभ हुआ | इसी कड़ी में विधि विशेषज्ञ श्री जितेंद्र ने घरेलू हिंसा , महिला सुरक्षा के कानूनों पर चर्चा करी |




राजकीय कन्या महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ मुकेश शर्मा ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया इसके अलावा जानकारी दी की 17 साल से अधिक की आयु पूरा कर चुके युवाओं को मतदाता बनने के लिए अग्रिम रूप से आवेदन देने की सुविधा भी उपलब्ध है| कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ सीताराम चौधरी ने संविधान के निर्माण से लेकर इसके विभिन्न पक्ष जैसे मौलिक अधिकार नीति निर्देशक तत्व तथा मूल कर्तव्यों को विस्तृत रूप से समझाया| इन्होंने हमारे संविधान की विभिन्न विशेषताएं जैसे लचीलापन तथा विश्व के सबसे बड़े संविधान की जानकारी से विद्यार्थियों को लाभान्वित कराया| इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि संविधान दिवस पर हमें जीवन भर अपने मौलिक अधिकारों कर्तव्य आदि का पालन करने का प्रण लेना चाहिए |
कार्यक्रम का संचालन आचार्य डॉ रजनी शर्मा ने किया |कार्यक्रम का समापन संविधान के पालन की शपथ तथा राष्ट्रगान के साथ किया गया |विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह पूर्वक भाग लिया कार्यक्रम के अवसर पर डॉ रामफूल यादव ,डॉ प्रज्ञा शर्मा राम अवतार जाट, डॉ यदुवीर सिंह डॉ लता ,डॉअनुभूति तिवारी, श्री शरद निमावत डॉ सत्य मुदिता आदि उपस्थित थे|
Twitter