RYAS INDIA संगठन ने घनश्याम मिश्रा को बनाया कानपुर देहात जिलाध्यक्ष
      28 November 2022

अर्पित बाजपेई संवाददाता
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा, भारत (RYAS INDIA) द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम महामंत्री की संस्तुति के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने घनश्याम मिश्रा को जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया और शुभकामनाएं दी। वहीं घनश्याम मिश्रा ने कहा कि संगठन की मंशानुरूप जिले के युवा साथियों को संगठन में अधिक से अधिक हिस्सेदारी देते हुए विस्तार किया जाएगा। आपको अवगत करवाते चलें कि संगठन RYAS INDIA लगातार अपने जन समर्थन को बढाने की दिशा में काम कर रहा है और इसी क्रम में कानपुर देहात जिले की कमान युवा, क्रांतिकारी और विधिसम्वत कार्य करने में दक्षता हासिल किए घनश्याम मिश्रा को दी गयी है।



संगठन के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घनश्याम मिश्रा को हार्दिक शुभकामनाएं दी। वहीं सभी की शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया और कानपुर देहात जिले के युवा साथियों से अपील भी की कि संगठन के साथ आये, और अपने अधिकारों के लिए जोरदार आवाज़ बनें।
Twitter