आचार्य मुंशी राम शर्मा "सोम" जी की पावन जयन्ती पर सिविल लाइंस स्थित सोम वाटिका में लगी सोम जी की प्रतिमा की साफ सफाई
      01 December 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद जनकल्याण समिति द्वारा सुप्रसिद्ध शिक्षाविद एवं समिति के पूर्व संरक्षक आचार्य मुंशी राम शर्मा "सोम" जी की पावन जयन्ती पर सिविल लाइंस स्थित सोम वाटिका में लगी सोम जी की प्रतिमा की साफ सफाई कर गंगा जल से स्नान कराकर स्वयं निन्नी पाण्डेय ने उनपर माल्यार्पण किया। पुष्पांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए समाजसेवी राकेन्द्र मोहन तिवारी ने कहाकि सोम जी महान शिक्षाविद के साथ साथ एक सच्चे राष्ट्र समर्पित त्यागी युग पुरुष थे उनका जीवन सन्त - महात्माओं जैसा था।

उन्होंने अनेक पुस्तकों का लेखनकर उससे मिली धनराशि को कालेज व अन्य लोगों में दान कर देते थे और वह काफी लंबे समय तक समिति के संरक्षक बन मार्गदर्शन देते रहे।

सभा की अध्यक्षता कर रहे समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी ने कहाकि सोम जी अति प्रतिभाशाली ऋषि तुल्य व्यक्तित्व वाले महान पुरुष थे जिन्होंने त्याग, तपकर जीवन अपना अपनाकर दूसरों को शिक्षित करते रहे वही चारों वेदों का पद्यानुवाद करके अति बड़ा कार्य किया। डी. ए- वी. महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष रहकर छात्रों में राष्ट्रीय चेतना का संचारकर उन्हें भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ने का उनका मार्गदर्शन भी किया। और अपने निवास परमट में क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद विस्मिल, अशफाकउल्ला खां जैसे अनेक क्रांतिकारियों की गुप्त बैठकें भी कराई थी। हम सभी जन उनके चरणों मे श्रद्धांजलि अर्पितकर उनकी आत्मा शांति की ईश्वर से कामना झरते हैं।

सभा में विधायक अमिताभ बाजपेयी, पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण कांत अवस्थी, प्रधानाचार्य बी.आर. गुप्ता, विनोद द्विवेदी, दीनानाथ द्विवेदी, अरविन्द शर्मा, मनीष मेहता, सन्तोष शर्मा एडवोकेट, सुशील पाण्डेय एडवोकेट, कमरुद्दीन आदि थे।
Twitter