गर्ल्स कॉलेज में ऊर्जा साक्षरता अभियान
      08 December 2022

राजीव मिश्रा सम्पादक कानपुर
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो मंडला- मप्र शासन के निर्देशानुसार मप्र ऊर्जा विकास निगम के अंतर्गत विभागीय कर्मचारियों ने शासकीय गर्ल्स कॉलेज पहुंचकर अपने चलित वाहन के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण के परिप्रेक्ष्य में एक फिल्म का प्रदर्शन किया।

प्राचार्य, स्टाफ व छात्राओं ने ऊर्जा बचाओ पर केंद्रित इस शिक्षाप्रद फिल्म का अवलोकन किया। प्राचार्य ने उपस्थितों को संदेश देते हुए कहा कि हर नागरिक का दायित्व है कि वह अपने घर व संस्था की बिजली को बचाने के लिए सतत् क्रियाशील रहे,तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने।उन्होंने ऊर्जा संरक्षण को एक महत्वपूर्ण मुद्दा व नागरिक-जिम्मेदारी माना।
Twitter