कन्या महाविद्यालय सिकंदरा में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया।
      11 December 2022

संवादाता अर्पित बाजपेई।
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, राजस्थान। राजकीय कन्या महाविद्यालय सिकंदरा में विश्व मानवाधिकार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम का संचालन डॉ अंकिता गुप्ता ने किया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डॉ अखय राज मीणा ने छात्राओं को विश्व मानव अधिकारों का इतिहास बताते हुए उनकी वर्तमान में प्रासंगिकता और क्या मूलभूत अधिकार है इन सब के बारे में बताया। साथ में बताया कि जीवन अमूल्य है और इसके साथ समझौता नहीं किया जाना चाहिए। चतुर्भुज यादव ने बताया कि विश्व मानव अधिकार 10 दिसंबर 1950 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। डॉ अजय सिंह कसाना ने मानव अधिकारों के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान नीर सिंह गुर्जर, गिर्राज प्रसाद शर्मा और बाबूलाल प्रजापत उपस्थित रहे।
Twitter