माइलस्टोन एजुकेशन सेन्टर, कानपुर का वार्षिकोत्सव उमंग- 2022" धूमधाम से संपन्न
      12 December 2022

Gaurav Tripathi
दिनांक 11/12/2022 दिन रविवार माइलस्टोन एजुकेशन सेन्टर, कानपुर का वार्षिकोत्सव उमंग- 2022" धूमधाम से संपन्न हुआ। स्कूल प्रबंधक श्री सुमित मखीजा, श्री राजीव मनशरमानी, श्री शोभित तुलस्यान, प्रधानाचार्या श्रीमती नलिनी अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ "गणेश वंदना" से हुआ। जिसमें गणेश जी का आवाहन किया गया, ताकि कार्यक्रम बिना किसी विघ्न बाधा के संपन्न किया जा सके। "एनवायरमेंट स्किट द्वारा पर्यावरण सुरक्षा आज के परिदृश्य में कितनी आवश्यक है ये छात्रों ने संदेश देने का प्रयास किया। सोशल मीडिया स्किट" के द्वारा वर्तमान समय में सभी लोग सोशल मीडिया के ऊपर अत्यधिक निर्भर रहने लगे है, ये बताया गया। "भगत सिंह" लघु नाटिका में स्वतंत्रता की लड़ाई में निस्वार्थ रुप से भाग लेकर अपने प्राणों की भगत सिंह ने आहूति दे दी, यह बताने का प्रयास किया गया। "ये तो सच है" नृत्य द्वारा माता-पिता का हर हाल में सम्मान करना चाहिए, ये संदेश दिया गया। "न्यू इंडिया" नृत्य द्वारा आर्मी में लड़कियों कितना संघर्ष कर पहुंच पाती हैं, ये बताया गया थीम डांस "स्वच्छ भारत अभियान" के द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया।

जान्हवी, आनन्द, ऐंजल, वैष्णवी, खुशबू, दिव्यांश, अनुष्का, आयशा, आकाश, निखिल, वंशिका, आहम, रुमिया कौटिल्य, इत्यादि बच्चों ने अपने अभिनय कौशल से दर्शकों का मन मोह लिया। संपूर्ण हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा था। विद्यालय के छात्रों का अभिनय अत्यन्त सराहनीय रहा। कार्यक्रम का समापन "शिव स्तुति" एक्ट के द्वारा किया गया।

अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री सुमित मखीजा, श्री राजीव मनशरमानी, श्री शोभित तुलस्यान प्रधानाचार्या श्रीमती . नलिनी अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम का समापन किया।
Twitter