उत्तर प्रदेश की अध्यापिका ने गुजरात में किया कानपुर का नाम रोशन
      12 December 2022

संवाददाता रवि शर्मा
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। उत्तर प्रदेश की अध्यापिका ने गुजरात में किया कानपुर का नाम रोशन। ऊँझा, गुजरात की संस्था " टीम मंथन " के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक नवाचार गोष्ठी में सोलह प्रदेशों के लगभग 110 अध्यापकों / अध्यापिकाओं को उनके विशिष्ट योगदान को देखते हुए सम्मान हेतु चयनीत किया, जिसमे उत्तर प्रदेश से 19 नवाचारी अध्यापकों / अध्यापिकाओ का भी चयन हुआ ।

विकास खण्ड चौबेपुर ,कानपुर नगर के उ ० प्रा ० विद्यालय, ख्वाजगीपुर की सहायक अध्यापिका श्रीमती अर्चना सागर को नाटक, योग, पर्यावरण पपेट एवं जीवन कौशल आदि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने हेतु "राष्ट्रीय गौरव शिक्षक सम्मान " से सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के आयोजक श्री शैलेश भाई, नसीम जी और अनिल समूचा जी ने अर्चना सागर के उ ० प्र ० स्तरीय कला, संगीत, पपेट, आदि का ऑनलाइन प्रशिक्षण देने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की! उन्होंने आपके लेख संग्रह " एहसास " तथा " गीत मंजरी " का भी विशेष उल्लेख किया। अर्चना सागर इससे पूर्व भी अपने विशेष योगदान के कारण बदायूँ ( उ ० प्र ० ) एवं मध्य प्रदेश आदि जगह सम्मानित हो चुकी है।
Twitter