सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित किये जाने पर इन्दौर में भारी विरोध प्रदर्शन
      13 December 2022

रवि शर्मा संवाददाता उन्नाव
स्वैच्छिक दुनिया. जैन समाज के तीर्थराज - सम्मेद शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने से जैन समाज आक्रोशित

सरकार के फैसले के खिलाफ विश्व जैन संगठन के आव्हान पर समग्र जैन समाज ने जुलूस निकाला

इंदौर। 11 दिसंबर। झारखंड राज्य में स्थित जैन समाज के सर्वाधिक महत्वपूर्ण तीर्थ राज सम्मेद शिखरजी को झारखंड सरकार व केंद्र सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित किए जाने के निर्णय का संपूर्ण भारत वर्ष में समग्र जैन समाज द्वारा विरोध किया जा रहा है। विश्व जैन संगठन के आव्हान पर देश भर में जैन समाज आंदोलित है। आज देश भर में जगह जगह जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शित किया गया।

विश्व जैन संगठन द्वारा सरकार के फैसले के विरोध में आज प्रात 10 बजे दिगंबर व श्वेतांबर जैन समाज के धर्मावलंबी बड़ी संख्या में राजवाड़ा पर एकत्रित हो कर मौन जुलूस के रूप में रीगल चौराहा गांधी प्रतिमा पर पहुंचे । जुलूस में महिलाएं केशरिया वस्त्र व पुरुष श्वेत वस्त्र धारण कर शामिल हुए। ‘आस्था पर कुठाराघात , नहीं सहेगा जैन समाज’, ‘शिखरजी को पर्यटक स्थल घोषित करने का निर्णय वापस लो’ जैसे नारों की तख्तियां हाथों में उठाए महिलाएं व पुरुष चल रहे थे ।

समाज के विभिन्न संगठन, सोशल ग्रुप व महिला संगठनो ने जुलूस में भाग लिया। विश्व जैन संगठन के प्रमुख जे के जैन, स्वप्निल जैन, अनिल बांझल, निर्मल पाटोदी के संयोजन में निकले जुलूस में प्रमुख रूप से भरत मोदी, नरेंद्र वेद, मनीष अजमेरा, नकुल पाटोदी,संजय पाटोदी, अशोक मांडलिक, संजय जैन, डीके जैन अनिल जैन को, सचिन जैन, अशोक जी पाटोदी, मनोज बाकलीवाल, महावीर जैन, कैलाश मामा, डॉग डॉक्टर पी सी जैन, पिंकेश टोंगिय,ा जेनस झंझरी, कांति कुमार जी टोंगिया, अंकुल पाटोदी, प्रदीप पाटोदी, जितेंद्र पंड्या, नीरज जैन, अरविंद जैन, डीएसपी डीके जैन, हंसमुख गांधी, कीर्ति पंड्या, डॉक्टर अरुण जैन, डॉक्टर महेन्द्र कुमार जैन ‘मनुज’, देवेंद्र पाटोदी सुधीर जैन राजेश गंगवाल आदि उपस्थित थे । गांधी प्रतिमा पर पहुंचने के पश्चात जे के जैन ने ज्ञापन का वाचन किया ।
Twitter