व्यापारियों ने जीएसटी सर्वे का पुतला फूंका
      14 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, कानपुर। व्यापारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को सैकड़ों व्यापारियों ने लाटूश रोड से पदयात्रा निकाली। मूलगंज चौराहे पर जीएसटी सर्वे का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते हुए सरकार और जीएसटी विभाग से सर्वे और छापेमारी रोकने और हर कार्रवाई को रद्द करने की मांग की।

मोर्चा के संयोजक सुरेंद्र सजा के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने संचालन किया। अतुल द्विवेदी, सुरेंद्र सनेजा, पवन, उमंग,महेश मेघानी, सुबोध, कपिल, अनूप, कमल, मनोज, संजय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जुलूस निकाला।
Twitter