मेडिकल इंजीनियरिंग की तैयारी कराएगी सरकार
      14 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, लखनऊ। राज्य सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले मेधावियों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराएगी। इसके लिए कोचिंग चलाने वाले नामी संस्थानों को जोड़ा जाएगा और हर वर्ष लगभग 1000 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं कक्षा छह से आठ और कक्षा 9 से 12 तक के लिए गणित व विज्ञान विषय में 'राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा' भी करवाई जाएगी।

इन मेधावियों को स्नातक तक स्कॉलरशिप भी दी जायेगी। राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा इस संबंध में समग्र शिक्षा अभियान ने अलग- अलग कैबिनेट प्रस्ताव भेज दिए हैं। राज्य प्रतिभा खोज के तहत न्याय पंचायत स्तर पर कक्षा 6-8 तक के तीन-तीन गणित व विज्ञान के मेध का चयन होगा। जिला स्तर पर 49494 मेधावी पहुंचेंगे और राज्य स्तर की चयन प्रक्रिया में 75 जिलों से तीन- तीन मेधावी गणित व विज्ञान के चुने जाएंगे। चयनितों की कुल संख्या 450 होगी। इन्हें एक हजार रुपये महीना स्कॉलरशिप स्नातक तक दी जाएगी, बशर्ते अगली कक्षाओं में 60 अंक आते रहें।
Twitter