विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा
      14 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दुनिया ब्यूरो, आगरा। आंवलखेड़ा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आंवलखेड़ा में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य अर्चना पोरवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रदर्शनी में बालिकाओं ने भौतिकी, पर्यावरण, स्वच्छ भारत, स्वास्थ्य एवं कल्याण आदि विषयों पर रोचक मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक नीरज यादव व अदिति दीक्षित रहीं। दीक्षा शांत, आशिका जैन आदि रहे।
Twitter