क्रिस्तफिएस्टा से क्रिसमस का आगाज, गूंजे मसीही गीत
      15 December 2022

संवाददाता अर्पित बाजपई
स्वैच्छिक दूनिया ब्यूरो, कानपुर। क्रिसमस का आगाज बुधवार को क्रिस्तफिएस्टा से हुआ। चर्चों में झाकियां सजाई लाने लगी हैं। गुरुवार से कैरल सिंगिंग के लिए रात में टीमें निकलेंगी। हडसन में क्रिसमस प्रदर्शनी लगाई गई। क्रिसमस का अंतिम एडवेंट संडे भी करीब है। क्रिसमस ट्री व कैंडिल लाइट सेरेमनी भी शुरू हो गई है। द गुड शेपर्ड चर्च इन इंडिया ने क्रिसमस पर्व से पूर्व क्रिस्तफिएस्टा का आयोजन किया गया। लाजपत भवन में हुए समारोह में बिशप पंकज राज मलिक ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म की शुभकामनाएं दीं।

पैराडाइस एंजेल बैंड ने चरनी में देखो पैदा हुआ है गीत से शुरुआत की। प्रभु यीशु के जन्म की झांकी पेश की गई। बैंड ने ओहो मसीहा आया, मेरी क्रिसमस टु यू गीत गाकर प्रभु की महिमा की। अनुपमा मलिक, सागर मैसी, श्रेय राज, पादरी सत्येंद्र श्रीवास्तव, अनुराग मलिक, राज अमन, रिक्की, एल्विन, गुड्डू, निखिल, मनीष लॉरेंस रहे।
Twitter